Wednesday, 21 March 2018

स्मार्ट हेयर कलर आइडिया Smart Hair Color Ideas In Hindi

हेयर कलरिंग आजकल केवल लोगों की जरूरत ही नहीं बल्कि एक फैशन भी बन चुका है, क्योंकि यह बालों को ही नई रंगत नहीं देता बल्कि रूप में भी अच्छा खासा बदलाव लाता है. लेकिन यह फैशन अपनाना इतना आसान नहीं, क्योंकि इसके गलत इस्तेमाल से कई नुकसान भी हो सकते है. इसलिए हेयर कलर के इस्तेमाल से पहले उसकी पूरी सही जानकारी का होना भी बहुत जरूरी है.
   
   वैसे तो हेयर कलर का इस्तेमाल सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए किया जाता है, पर आजकल हर चीज में मिक्स एंड मैच का चलन इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब लोग कपड़ो और बालों में भी मैचिंग का फंडा अपना रहे है, जिसके लिए हेयर कलर एक आसान रास्ता है.

इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि हेयर कलर का इस्तेमाल आजकल जिस तरह बढ़ रहा है फैशन के लिए तो अच्छा है पर बालों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है, क्योंकि हेयर कलर के बाद बाल काफी देखभाल मांगते है.
  
हेयर कलर में मौजूद कैमिकल के कारण तो बाल खराब हो ही सकते है और ऊपर से अगर हेयर कलर के बाद बालों की सही देखभाल न की जाएं तो बाल निश्चित ही खराब हो जाते है.

ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि हेयर कलर के नुकसान को जानते हुए भी लोग इसका इस्तेमाल करना चाहते है. इसके अलावा अक्सर लोग एक गलती और कर जाते है. ये कि हेयर कलर का इस्तेमाल व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए नहीं करते है, जो कलर अच्छा लगता है बस उसे ही अपना लेते है, जो कि गलत है. जरूरी नहीं है कि हर कोई रंग हर किसी पर अच्छा लगे.

हेयर कलर के इस्तेमाल से पहले जाने हेयर कलर के प्रकार-

हेयर कलर के प्रकार Types of Hair Colors

1. टैम्परेरी हेयर कलर Temporary Hair Color

यह किसी खास अवसर के लिए होता है यानि यह बहुत कम समय तक के लिए बालों में टिका रहता है. एक से दो बार बाल धुलने में बालों से रंग साफ हो जाता है.
2. सेमीपरमानेंट कलर Semi- Permanent Color

सेम परमानेंट कलर वो होते है जिसमे मॉलिक्यूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा अगर हेयर कलर में कलर करने के बाद कुछ ही मिनटों में धोने का निर्देश दिया हो तो समझ लीजिए कि वो सेमी परमानेंट हेयर कलर है.
यह बालों में गहराई से नहीं पहुंच पाता है, इसलिए इसका असर बालों में छः सप्ताह तक ही रहता है, फिर अपने स्वाभाविक रंग में आ जाते है.
3. डमी परमानेंट हेयर कलर Dummy Permanent Color

लंबे समय तक के लिए बालों में कलर टिकाए रहने के लिए डमी परमानेंट हेयर कलर का इस्तेमाल किया जाता है. इसका असर बालों में दो से तीन महीने तक रहता है.
इसमे अमोनिया और पैराऑक्साइड का इस्तेमाल नहीं होता है. यह डमी परमानेंट हेयर कलर की सबसे अच्छी पहचान होती है. इस बारे में हेयर एंड शांति की हेयर एक्सपर्ट विश्वश्रेष्ठ शांति का कहना है कि फैशन ट्रेंड में डीप कॉफी ब्राउन, मीडियम एश ब्राउन, रेड वॉयलेट, डिशवाटर ब्लांडी, कूल एश, ब्लू ब्लैक, सोफ्ट एंड पिपर, वाइन, बरगेंडी, प्लैटिनम हेयर कलर ज्यादा चल रहे है.
बालों को दे परमानेंट सेटिंग How To Do Permanent Hair Setting – Tips In Hindi

जाने आप पर कौन सा कलर अच्छा लगेगा Which Color Suits You

यूं बाजार में न जाने कितने हेयर कलर मौजूद है. पर क्या आपको यह पता है कि आप पर कौन सा कलर अच्छा लगेगा? क्योंकि जरूरी नहीं है कि हर कलर आप पर अच्छा लगे.

फैशन और व्यक्तित्व दोनों में तालमेल बैठाते हुए कलर का चुनाव करना चाहिए. तो आइए जानें आप पर कौन सा कलर अच्छा लगेगा-

आंखों का रंग : काली, भूरी, नीली या ग्रे हो.

त्वचा का रंग : गेहुआं या सांवला.

हेयर कलर : ऊपर दिये आंखों का रंग और त्वचा का रंग एक होने पर आप पर ब्लू ब्लैक, कॉफी ब्राउन, मीडियम एस ब्राउन, मीडियम गोल्डन ब्राउन और साफ्ट एंड पिपर जैसे रंग बहुत अच्छा लगेगा.

अनदेखा करें : गोल्ड, येलो, रेड जैसे रंग को अनदेखा करें.

आंखो का रंग : भूरी, हरी, काली या नीली.

त्वचा का रंग : गोरा.

हेयर कलर : गोरी त्वचा वालों को डीप ब्राउन विद गोल्ड और रेड, स्ट्राबेरी ब्लांडी, ग्रे विद येलो कास्ट, नैचुरल गोल्डन ब्लांडी जैसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए.

बालों का झड़ना और गंजेपन से मुक्ति पायें हेयर थेरेपी से Ganjapan Ka Upchar

उम्र के अनुसार हेयर कलर चुने Choose Hair Color AS Per Your Age

अगर आप उम्र के अनुसार हेयर कलर चुनना चाहते है तो जानिए आप पर कौन सा अच्छा लगेगा.

20 वर्ष की उम्र के लिए

वैसे तो 20 वर्ष की उम्र से ही हेयर कलर का इस्तेमाल शुरू नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में इक्के-दुक्के बाल सफ़ेद होते है, तो इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए. लेकिन आजकल युवा सफ़ेद बाल को छुपाने से ज्यादा फैशन के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते है.
युवा अवस्था में तो आप पर रेड, वाइन, ब्लू, ब्लैक और ग्रे ब्लू जैसे कलर ज्यादा अच्छे लगते है.
30 वर्ष की उम्र के लिए

बरगंडी ऐसा रंग है, जो इस उम्र में सांवली हो या गोरी हर महिला पर अच्छा लगता है. इसके अलावा गोरी महिलाएं डीप ब्राउन, प्लैटिनम, कॉफी ब्राउन जैसे कलर का इस्तेमाल कर सकती है.
40 वर्ष की उम्र के लिए

40 वर्ष की उम्र में पहुंचते पहुंचते बाल काफी सफ़ेद हो जाते है. तो ऐसे में हेयर कलर का इस्तेमाल केवल फैशन ही नहीं बल्कि जरूरत भी बन जाती है.
उम्र को देखते हुए ब्लैक ब्राउन जैसे कलर को महत्व दें. इससे बाल प्राकृतिक खूबसूरत भी लगेंगे.
50 वर्ष की उम्र के लिए

इस उम्र में सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए महिलाओं को हेयर कलर का इस्तेमाल मजबूरन करना ही पड़ता है.
50 के बाद अगर गोरी महिलाएं ऐशटोन के साथ वाइट स्ट्रीम्स और सांवली महिलाएं ब्राउन टोंड का इस्तेमाल करेंगी तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
इन बातों का ध्यान रखें Please Take Care

बालों की साफ सफाई रखे और उसे नियमित रूप से शैंपू और कंड

No comments:

Post a Comment