Wednesday, 21 March 2018

काली गर्दन को मिनटों में गोरा करेगा चीनी का ये नुस्खा, तरीका बेहद आसान

आपका चेहरा तो बेहद खूबसूरत है लेकिन कपड़ों के बीच छिपी आपकी काली गर्दन आपको अंदर ही अंदर लोगों के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर कर रही है तो घबराइए मत। चीनी का यह आसान उपाय कुछ ही मिनटों में आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है।

अक्सर लोग नहाते समय अपनी गर्दन को साफ करने के लिए उसे लगातार रगड़ते रहते हैं। जिसकी वजह से गर्दन का कालापन तो दूर नहीं होता लेकिन वहां की त्वचा लाल होकर काली पड़ जाती है। पर क्या आप जानते हैं चीनी का यह जादुई उपाय कुछ मिनटों में ही आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
काली गर्दन की समस्या को दूर करने के लिए चीनी किसी वरदान से कम नहीं है। काली गर्दन से निजात पाने के लिए चीनी स्क्रब का काम करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गर्दन को पानी से गीला कर लें। उसके बाद लगभग डेढ़ चम्मच चीनी हाथ में लेकर गर्दन को हल्के हाथों से स्क्रब करें। आपको गर्दन पर ये स्क्रब करीब 15 मिनट तक करना है। अब गर्दन को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि आपकी काली गर्दन काफी हद तक साफ हो गई है।

  इसके अलावा चीनी का एक और उपाय भी किया जा सकता है। थोड़ी से चीनी को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को ठण्डा करने के बाद इससे गर्दन पर हल्की-हल्की मसाज करें। ऐसा करने से गर्दन का कालापन दूर होने के साथ उसमें चमक भी आएगी।

No comments:

Post a Comment